फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: माउंट एवरेस्ट आरोहण के लिए राजेंद्र नाथ हुए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने पर्वतारोही मुख्य आरक्षी राजेंद्र नाथ को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट आरोहण अभियान के लिए फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।
विज्ञापन

फ्लैग ऑफ के बाद राजेंद्र नाथ एवरेस्ट के आरोहण अभियान के लिए रवाना हुए। सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि पर्वतारोही अभियानों में शारीरिक और मानसिक दृढ़ता की परीक्षा होती है। ऐसे अभियानों से जूझते हुए जो अनुभव मिलता है, उससे एसडीआरएफ को प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं में रेस्क्यू करने में मदद मिलती है। कहा कि आरक्षी राजेंद्र ने अब तक पांच महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों के अलावा देश की अनेक पर्वतों पर तिरंगा फहराया है। इस अवसर पर उप सेनानायक शुभांक रतूड़ी, क्वार्टर मास्टर राजीव रावत, उप निरीक्षक जयपाल राणा आदि उपस्थित रहे।

राजेंद्र की मुख्य उपलब्धियां
माउंट त्रिशूल (7120 मी.), माउंट गंगोत्री-I (6672 मी.), माउंट श्रीकंठ (6133 मी.), माउंट चंद्रभागा-13 (6264 मी.), डीकेडी-2 (5670 मी.), माउंट बलज्यूरी (5922 मी.), माउंट बंदरपुंछ (5500 मी.), यूरोप के माउंट एलब्रुश (5642 मी.), अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो (5895 मी.), दक्षिण अमेरिका की माउंट अंकोकागुआ, (6961 मी.), उत्तरी अमेरिका की माउंट देनाली, अलास्का (6190 मी.) ऑस्ट्रेलिया की माउंट कोजियस्को (2228 मी.)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें