फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सफल ऑपरेशन सिंदूर के लिए निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। विस्थापित पशुलोक स्थित रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में भारतीय सेना के सफल ऑपरेशन सिंदूर की गौरवमयी उपलब्धि को समर्पित तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा बाबा काली कमली संस्कृत विद्यालय एम्स के निकट से शुरू हुई। यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, प्रबंधन समिति के सदस्यों समेत स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग किया। हाथों में लहराते तिरंगे, देशभक्ति नारों और गीतों के साथ यह यात्रा रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में जाकर संपन्न हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या तरंग बेली ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारे देश की सेना की बहादुरी और समर्पण का प्रतीक है। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शूरवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रम बच्चों के मन में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करते हैं। यह आयोजन विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। इस मौके पर किशोर राव, देवेंद्र बिष्ट, अमित गांधी, मनोज बिष्ट, विनोद बिष्ट, यशवंत चौहान, सूरज चौहान, लोकेन्द्र नौटियाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें