फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: जुलेडी समेत 25 गांवों की प्यास बुझाएगी पंपिंग योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
- अप्रैल से घर-घर पहुंचेगा पानी, जल निगम ने तेज किया काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमकेश्वर। विकासखंड क्षेत्र के जुलेडी सहित 25 से अधिक गांवों के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे इन इलाकों को जल्द ही शुद्ध पानी की आपूर्ति मिलने वाली है। जल निगम द्वारा तैयार की जा रही पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। विभाग की मानें तो आगामी अप्रैल माह तक पाइपलाइनों के जरिए घर-घर पानी पहुंचना शुरू हो जाएगा।
पेयजल निगम कोटद्वार की ओर से बैरागढ़ में जनवरी 2023 में करीब 13 करोड़ की लागत से जल जीवन मिशन योजना के तहत जुलेडी पंपिंग योजना का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। निगम के अधिकारियों ने जहां पर योजना का निर्माण कार्य शुरू किया, वह अगस्त 2023 में आपदा की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

वहीं योजना की गुणवत्ता पर स्थानीय ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से शिकायत की थी। विभागीय स्तर पर इसकी जांच शुरू हुई तो योजना का निर्माण कार्य गलत पाया गया। जिस पर अप्रैल 2024 में प्रशासन की ओर से इस पर रोक लगाकर नई जगह भूमि चिह्नित कर योजना का निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश दिए गए थे।
बीते वर्ष नवंबर माह से इस योजना पर दोबारा कार्य शुरू किया गया। वर्तमान समय में बैरागढ़ में स्टाफ क्वार्टर निर्माण, पंप हाउस निर्माण, टैंक निर्माण और ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण का कार्य चल रहा है।
-
इन गांवों को मिलना है योजना का लाभ
नीलकंठ न्याय पंचायत के गांव पैंया, अमगड्डी, भेलडूंगा, ढोषण, कोठार, ईडिया, आमड़ी मल्ली, आमड़ी, तल्ली, जुलेडी, दिउली, मलेलगांव, चमनपुर, बिंजाखेत, उमड़ा, ग्योथा, धमान्द, केशुबाड़ी, कोठार आदि।
विज्ञापन

-
- अप्रैल माह तक पंपिंग योजना से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। बैरागढ़ में टैंक निर्माण सहित अन्य सभी जरूरी निर्माण कार्य 80 प्रतिशत तक पूरे हो चुके हैं। जल्द निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। - आशीष मिश्रा, अधिशासी अभियंता जल निगम कोटद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें