फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजेवीएनएल के खिलाफ सर्वदलीय समिति का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैराज स्थित उत्तराखंड जल विद्युत निगम के समीप सर्वदलीय समिति का यूजेवीएनएल सिविल विंग के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी रहा। समस्या का समाधान नहीं होने पर समिति सदस्यों ने उग्र आंदोलन कर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को छठे दिन धरने पर बैठे समिति सदस्यों ने संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। समिति के सदस्य गंगा नदी में अवैध खनन को रोकने, बैराज में चल रहे कार्यों की सीबीआई जांच करने, भ्रष्टाचार में लिप्त अधिशासी अभियंता और ठेकेदार की सीबीआई जांच करने की मांग पर डटे रहे। इस मौके पर गौरव राणा, रवि कुमार, पारस कटारिया, हिमांशु कश्यप, हिमांशु जाटव, आदेश कुमार, शुुभम, राहुल थपलियाल, संजय सिंह और अमन शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
प्रशासन से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
यूजीवीएनएल के अधिशासी अभियंता ललित कुमार ने उपजिलाधिकारी डा. अपूर्वा पांडेय को पत्र सौंपा। पत्र के माध्यम से उन्होंने बीते 6 अप्रैल से संबंधित विभाग के कार्यालय के समीप धरने पर बैठे लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने कहा कि एनएसयूआई ऋषिकेश के छात्र नेता अमन शर्मा और पारस कटारिया कुछ व्यक्तियों के साथ मिलकर अधिशासी अभियंता सिविल कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। सुरक्षाकर्मियों के रोकने पर ये लोग लगातार उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। इस तरह के कृत्यों से कार्यालय के नियमित कार्य बाधित हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी कार्यालय परिसर के वीडियो और फोटो लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर विभाग की छवि को धूमिल कर रहे हैं। उन्होंने एसडीएम से नियमानुसार प्रदर्शनकारियों को कार्यालय से करीब दो सौ मीटर दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें