II
सीएचसी चकराता में सभी एएनएम को दिया गया प्रशिक्षण
I
I
I
Iसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम कार्यकर्ताओं को भारत सरकार की किलकारी योजना को बढ़ावा देने के लिए बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य स्तरीय प्रशिक्षक डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि गर्भवतियां और धात्रियां 01244451660 डायल कर जानकारी लें तो उनसे एएनएम जरूर बात करें।
I
I
I
Iसभी एएनएम से कहा कि कार्यक्रम से गर्भवतियों और धात्रियों को जोड़ें। बताया कि किलकारी गर्भवती महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। बताया कि इसमें मां और बच्चे के स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी सलाह, गर्भावस्था से लेकर बच्चे को एक साल हो जाने तक परामर्श, प्रत्येक सप्ताह गर्भवती और धात्री महिलाओं को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेना आदि सुविधा मिलती है। बताया कि डॉ. अनीता के दूरभाष नंबर 0124-4451660 से यह जानकरी दी जाती है। कहा कि अगर गर्भवती और धात्री महिलाओं को फोन नंबर से कॉल आती है तो जरूर उठाएं। अगर फोन नहीं उठ पाता है तो धात्रियां दोबारा 14423 डायल करें।
I
Iकार्यशाला में चकराता ब्लॉक की सभी एएनएम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ब्लॉक प्रबंधक अश्विनी कुमार, ब्लॉक समन्वयक महावीर सिंह राणा, अजय बुटोला, सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।I