IIकोतवाली क्षेत्र की युवती के परिजनों ने रिश्ते तुड़वाने की कोशिश का लगाया था आरोप
I
I I
Iपूछताछ के लिए चौकी बुलवाया गया सहारनपुर का युवक
I
I
I
Iभीम आर्मी जय भीम संगठन के कार्यकर्ताओं ने बाजार चौकी पुलिस पर सहारनपुर के एक युवक और उसके दोस्त के साथ मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस और संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच बाजार चौकी परिसर में तीखी नोकझोंक भी हुई। एक युवती के परिजनों ने युवक पर उनकी बेटी का रिश्ता तुड़वाने की कोशिश का आरोप लगाया था। युवक को पूछताछ के लिए बाजार चौकी बुलवाया गया था। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
I
I
I
Iजानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती के परिजनों को बाजार चौकी पुलिस शिकायत दी थी। बताया था कि हाल में उनकी बेटी का रिश्ता हुआ है। बताया कि एक सहारनुपर निवासी एक युवक उनकी बेटी का रिश्ता तुड़वाने की कोशिश कर रहा है। युवक कुछ फोटो के माध्यम से दबाव बना रहा है। बाजार चौकी पुलिस ने सहारनपुर निवासी युवक को पूछताछ के लिए बुलवाया। युवक का दोस्त भी उसके साथ आया था। युवक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके और दोस्त के साथ मारपीट की।
I
Iसूचना पर भीम आर्मी जय भीम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत नौटियाल, सहारनपुर के जिलाध्यक्ष सन्नी गौतम और प्रदेश प्रभारी सोनू राठी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता बाजार चौकी पहुंचे। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर युवकों के साथ मारपीट का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच खूब बहस हुई। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।I