फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा की तैयारी को लेकर गुमानीवाला अमित ग्राम में सड़क के दोनों ओर पसरे अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने स्थानीय दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को आईडीपीएल चौकी और श्यामपुर चौकी पुलिस अमित ग्राम पहुंची। यहां उन्होंने सड़क के दोनों ओर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए दुकानदारों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को अपनी दुकान का सामान सड़क पर न रखने, अपने बोर्ड सड़क के किनारे पर न रखने के निर्देश दिए। कहा यात्रा सीजन शुरू हो रहा है। जिस कारण फुटपाथों पर रखने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। इससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। अतिक्रमण के कारण कई बार तो जाम की स्थिति हो जाती है। इस मौके पर श्यामपुर चौकी प्रभारी रामनरेश कुमार, आईडीपीएल चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें