फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना जनप्रतिनिधि का दायित्व’

विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नव निर्वाचित पदाधिकारियों के संग विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष कैंप कार्यालय मेें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान और पंचायत सदस्य के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व और कर्तव्य है। क्षेत्र का विकास जनप्रतिनिधियों पहला उद्देश्य होना चाहिए। ऋषिकेश विधानसभा का विधायक होने के नाते सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए पूरा सहयोग रहेगा। जनता के कार्यों को समर्पित भाव से निराकरण करना, सादगी पूर्ण व्यवहार रखना और जन भावनाओं को सर्वोपरि रखना यही जनप्रतिनिधि की पहचान है।
विज्ञापन

उन्होंने विजयी जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने निर्वाचित क्षेत्र में दूसरी व तीसरी बार जीत दर्ज करा सके इस प्रकार से अपनी छवि जनता के बीच में छोड़नी चाहिए। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, हरिपुर कला से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, खैरी खुर्द से नवनिर्वाचित प्रधान विजय राम पौडवाल, खैरी कला चमन पोखरियाल, बटों वाला दीपा राणा, छिद्दरवाला से कमलजीत कौर, जोगीवाला से सोहन कैंतूरा, गोहरी माफी रोहित नोटियाल, चक जोगीवाला भगवान सिंह मेहर, प्रतीत नगर अनिल कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्यामपुर प्रभाकर पैन्यूली, प्रतीत नगर ज्योति जुगलान, कृष्णा जोशी आदि लोग मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें