फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहयोग योजना के तहत बसेंगे शहरी फेरी व्यवसायी

विज्ञापन
वेंडिंग जोन मॉडल की जानकारी मेयर अनिता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
गाजियाबाद की एक निजी कंपनी ने ऋषिकेश में वेंडिंग जोन का आदर्श मॉडल पेश करने की इच्छा जताई है। कंपनी ने दावा किया है कि आगामी 6 महीने में यह मॉडल तैयार हो जाएगा। इसके लिए कंपनी निगम में एक प्रिजेंटेशन देगी। बुधवार को मेयर अनिता ममगाईं ने बताया कि शहरी फेरी व्यावसायियों को सहयोग योजना के तहत निकाय क्षेत्र में व्यवस्थित तरीके से बसाया जाना है। इसके लिए वेंडिंग जोन विकसित करने के लिए गाजियाबाद की किरन सॉल्यूशन कंपनी ने निगम से संपर्क कर आदर्श वेंडिंग जोन का मॉडल पेश करने की इच्छा जताई है। कंपनी यह काम बिना किसी शुल्क के करेगी। हालांकि बाद में विकसित होने वाले वेंडिंग क्षेत्रों के लिए कंपनी कुछ शर्तें रखना चाहती है।
विज्ञापन

कंपनी के प्रतिनिधि अभय कुमार ने मेयर अनिता ममगाईं को बताया कि कंपनी संभावित वेंडिंग जोन क्षेत्र का सर्वे, वेंडिंग जोन का डिजाइन तैयार करना, वेंडिंग क्षेत्र को विकसित करना, शौचालय स्वच्छता की सुविधा देना और पहचानपत्र जारी करने का काम करेगी। कंपनी का प्रिजेंटेशन निगम में करवाने को अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। कंपनी ने कुछ शर्तें रखी हैं। इसके लिए कंपनी के साथ अनुबंध करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें