फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण: टीका न लगने पर भड़के लोग, स्वास्थ्यकर्मियों पर फूटा गुस्सा

Thu, 08 Jul 2021 10:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

कोविशील्ड की दूसरी डोज समय का नजदीक आने पर लोगों को टीका लगाने के लिए मैसेज आ रहे हैं। मैसेज मिलने के साथ लोग वैक्सीन लगाने के लिए अपने नजदीकी केंद्रों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीन की किल्लत को लेकर लोगों में विरोध बढ़ता जा रहा है। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय स्थित टीकाकरण केंद्र में बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे ही लोग टीका लगाने के लिए पहुंच गए थे। सुबह नौ बजे जब टीकाकरण शुरू हुआ तो लोगों को पता चला कि अस्पताल में कोविशील्ड वैक्सीन समाप्त हो चुकी। इसके बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने अव्यवस्थाओं का ठीकरा स्वास्थ्यकर्मियों के सिर फोड़ते हुए उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई।

विज्ञापन


कोविशील्ड की दूसरी डोज समय का नजदीक आने पर लोगों को टीका लगाने के लिए मैसेज आ रहे हैं। मैसेज मिलने के साथ लोग वैक्सीन लगाने के लिए अपने नजदीकी केंद्रों में पहुंच रहे हैं। मौजूदा समय में टीकाकरण केंद्रों में कोविशील्ड वैक्सीन का टोटा बना हुआ है। हालांकि लोगों को कोवैक्सीन की डोज लगाई जा रही है। बुधवार को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में सुबह साढ़े पांच बजे से ही टीकाकरण के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

इनमें अधिकांश ऋषिकेश के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग शामिल थे। महिलाओं की संख्या भी काफी थी। 225 लोग ऐसे थे जिनको कोविशील्ड की दूसरी डोज लगनी थी। नौ बजे केंद्र में टीकाकरण शुरू हुआ। जब कोविशील्ड लगाने वालों को नंबर आया तो स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया केंद्र में वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं है। बस फिर क्या था लोग स्वास्थ्यकर्मियों पर भड़क गए। लोगों ने स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि जब स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन ही नहीं है तो फिर उनको मोबाइल पर नजदीकी केंद्रों में टीका लगाने का मैसेज क्यों भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


हेल्थ सुपरवाइजर एसएस यादव ने लोगों को बताया कि केंद्र को कोविशील्ड वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते टीकाकरण में समस्या आ रही है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण केंद्र के बाहर कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध न होने की सूचना भी चस्पा की गई है। उन्होंने लोगों का काफी समझाया। लोग अस्पताल के सीएमएस और टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे।

हंगामे की संभावना के चलते जिम्मेदार अधिकारी लोगों से बात करने से बचते रहे। आखिरकार टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार पंत मौके पर पहुंचे। नोडल अधिकारी ने लोगों को वास्तविक स्थिति का हवाला देते हुए समझाया। इसके बाद लोग बिना वैक्सीन लगाए घर वापस लौट गए।

पहली डोज कोविशील्ड की लगाई थी, लेकिन अब दूसरी डोज के लिए टीकाकरण केंद्रों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। टीकाकरण केंद्र पर हर बार स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीन नहीं है कहकर वापस लौटा रहे हैं। दूसरी डोज का निर्धारित समय भी बीतता जा रहा है। टीकाकरण केंद्रों में बड़ी अव्यवस्था है।
-अमर सिंह, बीसबीघा

स्वास्थ्य विभाग के पास जब वैक्सीन की कमी चल रही थी तो टीका लगाने के लिए मैसेज क्यों भेजा जा रहा है। अब दूसरी डोज का समय आ गया है, लेकिन टीका लगाने के एक केंद्र से दूसरे केंद्र में भटकना पड़ रहा है। इसके बाद भी टीका नहीं लग रहा है।
-सर्वजीत सिंह, श्यामपुर

टीकाकरण केंद्र के पांच चक्कर काट चुकी हूं। 90 दिन से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक दूसरी डोज नहीं लग रही है। स्वास्थ्यकर्मी कभी वैक्सीन खत्म तो कभी दूसरी वैक्सीन उपलब्ध होने का का बहाना बना रहे हैं।
-रुकमणी देवी, आदर्शनगर

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण को तमाशा बना दिया है। लोग परेशान हैं। तीन घंटे से अधिक लाइन में खड़े होने बाद भी टीका नहीं लग पाया। ऐसे में लोग गुस्सा जाहिर नहीं करेंगे तो क्या करेंगे।
विज्ञापन

-मखला देवी, गुमानीवाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें