ऋषिकेश। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत यमकेश्वर ब्लॉक का एक दिवसीय भ्रमण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। सांसद ने रत्तापानी, खैरखाल, दिउली में आयोजित अखिल हिंदू युवा वाहिनी के कार्यक्रम में शिरकत कर मौन आदि गांवों में जनसंपर्क करते हुए स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उसके बाद सासंद ने नीलकंठ महादेव में दर्शनकर जलाभिषेक किया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में नीलकंठ धाम से लौटने के बाद सांसद ने स्वर्गाश्रम मंडल स्थित लक्ष्मणझूला के एक होटल में होटल एवं गेस्टहाउस एसोसिएशन और व्यापारियों के साथ मिलकर एक बैठक आयोजित की। सांसद ने व्यापारियों की समस्याएं सुन जल्द ही उनके समाधान का आश्वासन दिया।
इस मौके पर गुरूपाल बत्रा, प्रीतम राणा, देवेंद्र पयाल, अशोक भंडारी, विजय सती, अश्विनी गुप्ता, त्रिवेंद्र नेगी, मनोज डोबरियाल, राजीव अग्रवाल, राजेंद्र नेगी, नरेंद्र धाकड़, पवन अग्रवाल, सीताराम दास, विनीता नौटियाल, बाला देवी, सुमित्रा सैनी, सुरजीत राणा, धर्मेंद्र बिष्ट, शमशेर भंडारी, सुमित पंवार, प्रेम कुमार आदि थे।