फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलगाम टैंकर ने बाइक को रौंदा, एक की मौत

Sun, 12 Feb 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
अर्जुन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रायवाला थाना क्षेत्र में बेलगाम तेल के टैंकर ने बाइक को रौंद डाला। इससे उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोडकर फरार हो गया।   
विज्ञापन


          
सिडकुल हरिद्वार में शनिवार सुबह एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत दो कर्मी किसी काम से ऋषिकेश आए थे। काम निपटाने के बाद बाइक से वापस हरिद्वार लौट रहे थे। इसी बीच रायवाला बाजार में बैंक एटीएम के समीप पीछे आ रहे तेज रफ्तार तेल के टैंकर ने टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टैंकर बाइक को घसीटते हुए काफी आगे तक ले गया। हादसे में बाइक चला रहे अर्जुन सिंह (35) पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम नवादा भाजदू, सहारनपुर की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा सहकर्मी अविल (27) पुत्र सतवीर निवासी नरसिंगपुर, नया गांव, मुजफ्फरनगर गंभीर घायल हो गया1
विज्ञापन


जिसे 108 आपातकालीन सेवा से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत हिमालयन अस्पताल रेफर कर दिया। घायल अविल ने बताया कि आचार्य कुलम की किताब खरीदने ऋषिकेश त्रिवेणीघाट आए थे। लौटते समय हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें