फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्तीवाला गांव में हाथियों का उत्पात

Sun, 12 Feb 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला।
विज्ञापन
elephant in Sattiwala village - फोटो : demo pice
विज्ञापन
वन सीमा से सटे गांव सत्तीवाला गांव में हाथियों ने शुक्रवार रात गेहूं की फसल रौंद डाली। रात भर आबादी में चहलकदमी करते हुए हाथियों ने कई बीघे फसल रौंद डाली। हाथियों की अधिक आवाजाही से गांव में लोगों को जानमाल का भय सता रहा है।  
विज्ञापन


     
लच्छीवाला वन रेंज के सत्तीवाला गांव में देर रात हाथियों ने खेतों में तैयार हो रही गेहूं की फसल पर धावा बोला। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हाथियों को झुंड गांव में आ धमका। खेतों में तैयार हो रही किसान मदन लाल गुलशन अरोड़ा, सुशील कुमार और प्रेम सिंह की कई बीघा फसल को क्षतिग्रस्त कर दिया।

इतना ही नहीं रातभर आबादी में घूमते ही हाथियों के समूह ने जोर जोर से चिघांड़कर लोगों को भयभीत कर दिया। ग्रामीण मदन लाल ने बताया कि वन सीमाओं पर ऊर्जा बाढ़ के अभाव में हाथी रोजाना आबादी की ओर रुख कर रहे हैं। विभागीय स्तर पर भी जंगली जानवरों की आमद रोकने के प्रयास नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह बाउ ने बताया कि हाथियों द्वारा किए गए नुकसान की सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। वन विभाग से प्रभावित काश्तकारों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। लच्छीवाला रेंजर घनानंद उनियाल ने बताया हाथियों की आमद वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त गश्त की व्यवस्था की गई है।

श्यामपुर  के खैरीखुर्द में भी शुक्रवार रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने कई बीघा गेहूं की फसल रौंद डाली। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथियों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। हाथियों ने बीस फुटी में भाजपा नेता सुुधीर लखेड़ा की गेहूं की फसल रौंदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें