फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सीडीओ के निर्देश पर टीम ने किया पशुलोक क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

Iगंगा के पवित्र जल में सीधे जलमल गिराकर दूषित करने का मामलाI

मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर विभागीय टीम ने पशुलोक विस्थापित क्षेत्र और वीरभद्र बैराज कॉलोनी का निरीक्षण किया। सीडीओ ने गंगा के पवित्र जल में सीधे जलमल गिराकर दूषित करने की शिकायत पर जांच के आदेश दिए थे।

जिला गंगा सुरक्षा समिति के नामित सदस्य विनोद जुगलान ने बताया कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी कृष्णानगर, लेबर काॅलोनी सहित वीरभद्र मंदिर के पास जलमल का सीधा निस्तारण गंगा में किया जा रहा है, जिससे करोड़ों लोगों की आस्था की प्रतीक मां गंगा की पवित्रता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन




इससे गंगा के प्रति आस्था रखने वालों की भावनाएं आहत हो रही हैं। कृष्णा नगर लेबर काॅलोनी को वन विभाग की ओर से अवैध अतिक्रमण घोषित किया गया, जिसके बाद से यहां सीवरेज निस्तारण का कोई प्रबंध नहीं है। वहीं दूसरी ओर वीरभद्र मंदिर के निकट बैराज काॅलोनी के आसपास बनाए गए अपार्टमेंट्स, डेयरी, गोशालाओं एवं आवासीय भवनों का सीवेज भी रंभा नदी में गिराया जा रहा है, जो सीधे गंगा में जाकर मिलता है।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मुख्य विकास अधिकारी देहरादून ने परियोजना प्रबंधक पेयजल निगम निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा एसके वर्मा को समस्या का संज्ञान लेने और भौतिक निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए थे। शनिवार को विभागीय निरीक्षण दल ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें