फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अब अलग लेन से फर्राटा भरेंगे दोपहिया वाहन

Fri, 02 Jan 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर बाइक सवारों को बड़ी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। लच्छीवाला टोल प्लाजा पर बाइक सवार लोगों की सुविधा के लिए दोनों ओर से अलग लेन तैयार कर दी गई है। इससे यातायात व्यवस्था में भी सुधार देखने को मिल रहा है।
अभी तक बाइक सवार टोल लेन से होकर निकलते थे। इससे कई बार बाइक सवार भारी वाहन के बीच फंसकर रह जाते थे। जिससे यातायात प्रभावित होने के साथ अन्य वाहनों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। एनएचएआई के निर्देश के अनुरूप अब लच्छीवाला टोल प्लाजा पर बाइक सवार लोगों के आने-जाने के लिए दोनों ओर नई लेन तैयार कर यातायात शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दोपहिया वाहन चालकों का समय बचने के साथ टोल प्लाजा पर यातायात का दबाव कम हो सकेगा। टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर मनीष नेगी ने बताया कि दोनों ओर अलग लेन से दोपहिया वाहन चालकों के आवाजाही की व्यवस्था को शुरू कर दिया गया है। यह व्यवस्था सुरक्षित, सुचारु और सुविधाजनक यातायात की दिशा में प्रभावी कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें