फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: होटल से शराब व आपत्तिजनक सामग्री बरामद

Fri, 02 Jan 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
गीता कुटीर चौकी में पुलिस को ज्ञापन देते स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट के पदा​धिकारी- स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस से की जांच कर कार्रवाई करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायवाला। हरिपुर कलां स्थित एक होटल में शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने के बाद स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट के जनप्रतिनिधियों ने कोतवाली पुलिस को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की।
ट्रस्ट के अध्यक्ष चेतन चौबे ने बताया कि हरिपुर कलां के एक होटल में शराब परोसने और अनैतिक कार्यों की लगातार शिकायत मिल रही थी। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर होटल की तलाशी ली गई। इस दौरान होटल के कमरों से भारी मात्रा में शराब और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में स्थानीय लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गीता कुटीर पुलिस चौकी के माध्यम से रायवाला कोतवाली पुलिस को ज्ञापन दिया है। बताया कि होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय निवासी धर्मेंद्र ग्वाड़ी, मोहित शर्मा सुनील जुगरान, हिमांशु सिल्सवाल, नितिन पांडे ने कोतवाली पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें