विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची चस्पा हो गई है। सोमवार को नाम वापसी का दिन रहेगा। निर्दलीय प्रत्याशियों को इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटन होगा।
विधानसभा चुनाव में नामांकन जमा करने वाले 19 प्रत्याशियों में से कितने नाम वापस लेंगे, यह सोमवार को पता चलेगा। नामांकन वापसी के समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। चुनाव आयोग ने निर्दलीय मैदान में आने वाले उम्मीदवारों के लिए जिन चुनाव चिन्हों को मंजूरी दी है। उनमें बेल्ट, बेंच, दूरबीन, बॉक्स, ब्रीफकेस, आदमी और पालयुक्त नौका, ईंटें, डबल रोटी, ब्रेड टोस्टर, बिस्कुट, ब्लैक बोर्ड, ब्रेड टोस्टर, आलमारी, सेब, बेबी वॉकर, गुब्बारा, चूड़ियां, बल्ला, बल्लेबाज, ब्रुश, बाल्टी, केक, कैलकुटर, कैमरा, कैन, शिमला मिर्च, कारपेट, कैरम बोर्ड, फूलगोभी, सीसीटीवी कैमरा, जंजीर, चक्की, चपाती रोलर, चप्पलें, शतरंज बोर्ड, चिमनी, चिमटी, कलर ट्रे और ब्रुश, कंप्यूटर, कंप्यूटर माउस, कप प्लेट, कटिंग प्लायर, डिश एंटीना, डोली, डोर बेल और ड्रिल मशीन आदि हैं। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे।