फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य ठप

Sun, 28 Feb 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ नेशनल हाईवे निर्माण कार्य में जुटी कार्यदायी एजेंसी आर्थिक तंगी से जूझ रही है। लिहाजा महत्वपूर्ण हाईवे का नवनिर्माण और मरम्मत कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। तंगहाली का आलम यह है कि कार्यदायी संस्था हाईवे पर जगह-जगह बने गड्ढों की मरम्मत तक नहीं करा पा रही है। पैचवर्क के अभाव में अत्यधिक गहरे गड्ढे जोखिम को दावत दे रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों को हाईवे पर जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। सूत्रों की मानें तो कंपनी निर्माण कार्य में जुटे श्रमिकों को कई महीनों से मानदेय तक नहीं दे पाई है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य में जुटी कार्यदायी संस्था की लापरवाह कार्यप्रणाली से बीते पांच वर्षों से वाकिफ हो चुके स्थानीय लोगों के लिए मार्ग पर जोखिम उठाकर चलना नियति बन गया है।

रायवाला रेलवे स्टेशन और पेट्रोल पंप के आसपास खस्ताहाल हाईवे पर बने गहरे गड्ढों में रोजाना रपटकर दुपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे की निर्माण एजेंसी इरां इंफ्रा कंपनी प्रबंधन की कोताही का ही नतीजा है कि हाईवे का निर्माण कार्य करीब दो साल विलंब से चल रहा है।
विज्ञापन


मार्ग पर अब तक अपेक्षाकृत कार्य प्रगति सामने नहीं आई है। लिहाजा अर्द्धकुंभ में ऋषिकेश आने वाले श्रद्धालुओं को हाईवे पर जोखिम भरा सफर करना पड़ रहा है। इस बाबत हाईवे के उच्चाधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। लेकिन कंपनी के सूत्रों की मानें तो निर्माण एजेंसी वर्तमान में भारी आर्थिक मंदी से जूझ रही है।

श्रमिकों और स्टाफ को कई महीनों से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। निर्माण कार्य में लगाए गए वाहन, मशीनें बिना ईंधन के खड़े हैं। इसका असर हाईवे के निर्माण ठप होने के रूप में सामने दिखाई पड़ रहा है।


हां आर्थिक तंगी के कारण हाईवे का कार्य सभी जगह रुका हुआ है। लेकिन, लोगों की सुविधा के लिए जल्द ही पैचवर्क ठीक कराया जाएगा।-सूरज गुसाईं, प्रशासनिक अधिकारी, इरां, इंफ्रा कंपनी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें