राष्ट्रीय कैडेट कोर के 69वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य ऐसे युवाओं को तैयार करना है जो देश के लिए खुद को समर्पित कर दें।
श्रीभरत मंदिर इंटर कालेज में एनसीसी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य डीबीएस रावत ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर के माध्यम से युवाओं में देश प्रेम, अनुशासन, एकता और नेतृत्व का हुनर पैदा किया जाता है।
इससे पहले एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर गोविंद रावत, वाईपी त्रिपाठी, लखविदंर सिंह, रंजन अंथवाल, सुनील थपलियाल, विकास नेगी, राजीव शर्मा, जगदंबा थपलियाल आदि उपस्थित रहे।
राजकीय इंटर कालेज आईडीपीएल वीरभद्र में तीनों विंग कैडेट्स द्वारा एनसीसी दिवस मनाया गया। कैडेट्स ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दीं। विद्यालय प्रधानाचार्य ओपी जोशी ने कहा एनसीसी के माध्यम से बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत होती है।
इस मौके पर सुशील रावत, रमाशंकर विश्वकर्मा, जेपी रयाल, विजयपाल सिंह, डा. संजय ध्यानी, मथोनिका रौतेला, अंजू रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।