ऋषिकेश। नगरपालिका मुनिकीरेती ढालवाला क्षेत्र के बेरोजगारों व दुकानदारों को अपना व्यापार बढ़ाने के लिए पालिका की ओर से शहरी आजीविका मिशन योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन मांगे हैं। नगरपालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने अधिक से अधिक लोगों से इस योजना का लाभ लेने की अपील की है।
पालिका के अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट ने बताया कि दीनदयाल अंत्योदय योजना आजीविका मिशन के घटक स्वरोजगार कार्यक्रम (व्यक्तिगत ऋण) के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीेरेती-ढालवाला की ओर से ऋण दिया जा रहा है। शहरी बेरोजगारों व दुकानदारों के लिए अपने कार्य को बढ़ाए जाने के लिए शहरी आजीविका मिशन के तहत दो लाख तक के ऋण का प्रावधान है। नगरपालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने बताया कि जिन लोगों को ऋण की आवश्यकता हो वे पालिका कार्यालय आवेदन करें। नए व्यवसाय करने वाले व्यापारी भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।