फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन समेत ज्वलंत मुद्दों पर होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विधानसभा चुनाव के कारण लंबे समय बाद हो रही नगर पालिका की बैठक में नगर में सीवर लाइन समेत अन्य कई मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक को लेकर पालिका सभासद भी खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका डोईवाला की बैठक 26 मार्च को सुबह 11 बजे होगी। लंबे समय बाद पालिका की बैठक होने जा रही है। ऐसे में कई ज्वलंत मुद्दों और समस्याओं के निदान को लेकर चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है बैठक में नगर में सीवर लाइन को लेकर प्रस्ताव लाए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा कई ऐसे मार्ग हैं, जिनको बजट के अभाव में नगर पालिका नहीं बना पा रही है। इनको लोक निर्माण विभाग को देने का प्रस्ताव रखा जा सकता है। अठूरवाला के सभासद संदीप नेगी ने बताया कि काफी समय बाद आयोजित हो रही नगर पालिका की बैठक को लेकर उत्साह बना हुआ है। क्षेत्र के विकास के लिए कई प्रस्ताव तैयार किए गए हैं, जिनको बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बद्रीप्रसाद भट्ट ने बताया कि बोर्ड की बैठक को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए तैयारियां की गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें