फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनिका, कोमल और चैतन्य मोहन को मिला सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी का पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के अंतिम दिन स्वयं सेवियों ने लक्ष्य गीत, दैनिक प्रार्थना, योगासन किया। शिविर समापन पर स्वयं सेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

मंगलवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डीबीएस रावत, स्वामी प्रेमानंद पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक गुरुप्रसाद विजल्वान, श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज, मुनिकीरेती के पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्रप्रसाद कुकरेती ने संयुक्तरुप से कार्यक्रम का शुुभारंभ किया। सात दिवसीय शिविर के सफल संचालन पर डीबीएस रावत ने सर्वश्रेष्ठ चार स्वयं सेवियों को पांच, पांच सौ रुपये देकर सम्मानित किया। शिविर में सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी के लिए मोनिका, कोमल और बालक वर्ग में चैतन्य मोहन को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पूनम, निशा, सूर्यकांत और विपेन्द्र रांगड़ को शिविर में अन्य गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया गया। सभी स्वयं सेवियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इस मौके विनोद बिजलवान, जयवीर नेगी, डॉ विवेकानंद शर्मा, सुरेश ममगाईं, वीरेंद्र कुमार, सत्ये सिंह नेगी, नंदकिशोर कोटनाला, विमला बडोला, राजूलाल, चंद्रमोहन रौथाण, विशाल, नागेंद्र कुड़ियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन

उधर श्यामपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज खदरी खड़कमाफ में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के अंतिम दिन स्वयं सेवियों ने वंदना, स्वागत गीत के साथ विभिन्न रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में शीतल रावत ने एकल नृत्य और मधु ठाकुर ने विभिन्न यौगिक मुद्राओं का प्रदर्शन शिविर का समापन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डीएस कंडारी, केएस राणा, पीके चौधरी, डीएस रावत, डा. ताजवर पडियार, डीपी पैन्यूली, एनएन पांडेय, रीता रानी, राकेश रतूड़ी, अंजली चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें