एमआईटी ढालवाला में मॉडर्न स्कूल ऋषिकेश की ओर से आयोजित दस दिवसीय समर कैंप संपन्न हो गया। आयोजित शिविर में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एमआईटी संस्थान के निदेशक रवि जुयाल ने समर कैंप का समापन किया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में संस्थान निदेशक ने कहा कि वर्तमान समय में इसकी बहुत अधिक आवश्यकता है। बच्चों में अच्छे गुणों और संस्कारों का बीज बोने का यह सही समय है। इस समय उनके अंदर लचीलापन होता है। सच्चे अर्थों में व्यक्तित्व का निर्माण और जीवन को दिशा देने का काम इसी अवधि में हो सकता है। हम जैसा बनना चाहें वैसा अपने को बना सकते हैं।
इस मौके पर मॉडर्न स्कूल ऋषिकेश की निदेशक डॉ. ज्योति जुयाल, नंदनी उनियाल, डॉ. वीके शर्मा, सत्येंद्र रावत, राहुल शाही, सुमन रावत, कमल किशोर शर्मा, पंकज जोशी आदि शामिल थे। संवाद