नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक सभासद स्व. रणवीर सिंह नेगी की स्मृति में लक्ष्मण झूला आम बगीचे में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुुधवार को दो सेमीफाइलन मुकाबले हुए। लक्ष्मण झूला और गीता भवन ने अपने विपक्षी टीमों को हराकर फाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला एमआईटी ढालवाला और लक्ष्मण झूला के बीच खेला गया।
लक्ष्मण झूला ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 98 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआईटी की टीम 12 ओवर में 97 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्मण झूला टीम ने मात्र एक रन से यह मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गीता भवन और डीएमसीसी के बीच हुआ।
इसमें डीएमसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में छह विकेट खोकर 110 रन बनाए। जवाब में गीताभवन टीम के खिलाड़ियों ने 12 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। फाइनल में आज लक्ष्मण झूला और गीता भवन की टीमें भिड़ेंगे।