फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में सेंध लगा उड़ाई हजारों की नकदी

Wed, 11 Jan 2017 01:54 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पतंजलि उत्पाद वाली एक बंद दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने सोमवार रात हजारों की नकदी उड़ी दी।  पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी की जानकारी ली।
विज्ञापन


दुकान मालिक सुुनील शर्मा ने बताया कि गल्ले में रखे करीब 25 हजार रुपये और दो डिब्बों में रखी छह हजार की रेजगारी चोरी हुई है। दून मार्ग पर कोठारी मार्केट में सुनील शर्मा की दुकान है। रोज की तरह शर्मा बीते सोमवार की रात करीब नौ बजे दुकान बंदकर घर गए।

मंगलवार सुबह करीब नौ बजे उनकी पत्नी पूनम शर्मा दुकान पहुंची ता शटर से ताले टूटे और शटर ऊपर उठा हुआ था। इसके बाद पूनम ने आसपास के दुकानदारों को जानकारी दी। चोरों ने नकदी के अलावा कुछ नहीं ले गए हैं। कोतवाल एसएस सामंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें