फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: जांच में नाबालिग गर्भवती मिली

Wed, 03 Dec 2025 02:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट दर्द की शिकायत पर उपचार के लिए परिजनों के साथ राजकीय उपजिला चिकित्सालय पहुंची नाबालिग के चिकित्सीय जांच में गर्भवती होने की पुष्टि हुई। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। हालांकि जब तक पुलिस अस्पताल पहुंचती परिजन नाबालिग को लेकर हायर सेंटर चले गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 8 बजे राजकीय उपजिला चिकित्सालय के आकस्मिक विभाग में एक नाबालिग अपने परिजनों के साथ पहुंची। नाबालिग ने चिकित्सकों को पेट दर्द व अन्य शारीरिक परेशानियां बताई। आकस्मिक विभाग के चिकित्सकों ने नाबालिग को स्त्री रोग विभाग की ओपीडी में भेज दिया। चिकित्सीय जांच के दौरान नाबालिग के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि जब तक पुलिस अस्पताल पहुंचती तब तक परिजन नाबालिग को लेकर हायर सेंटर चले गए थे। जल्द परिजनों से मामले में जानकारी जुटाई जाएगी। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें