09 श्रीभरत मंदिर में वसंतोत्सव को लेकर बैठक कि गई बैठक ।संवाद
- फोटो : 1
जनवरी 2026 में होने वाले वसंतोत्सव को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी गई। श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य ने बताया कि 21 जनवरी से ध्वजारोहण के साथ 25 जनवरी तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में साइकिल रेस, दंगल प्रतियोगिता, बैडमिंटन, रक्तदान शिविर, मटकी फोड़, कवि सम्मेलन, बेबी शो, कला प्रतियोगिता, रस्साकसी आदि के साथ-साथ भगवान श्री भरत नारायण की शोभा यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। अगली बैठक 17 दिसंबर को होगी, जिसमें संयोजकों को जिम्मेदारी दी जाएगी। इस अवसर पर वरुण शर्मा, विनय उनियाल, दीप शर्मा, अनीता ममंगाई, विमला रावत, मंजू बडोला, राधा रमोला आदि उपस्थित रहे।