फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने व्यापारियों को दिलाई सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने और शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए मेयर अनिता ममगाईं ने व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की शपथ दिलाई। इससे पहले नगर निगम कार्यालय में मेयर ने शहर के व्यापारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर केंद्र सरकार की ओर से निकायों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि इसके इस्तेमाल से शहर की स्वच्छता पर असर पड़ने के साथ ही लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। नगरीय क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। मेयर ने बताया कि व्यापारी नेताओं ने सुझाव दिया कि फुटकर व्यापारियों को भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। मेयर ने कहा कि अगले एक पखवाड़े तक निगम प्रशासन किसी व्यापारी के खिलाफ चालान की कार्रवाई नहीं करेगा, लेकिन इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। मेयर ने कहा कि अगला लक्ष्य स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने का है, जिसके लिए निगम प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।
बैठक में राजकुमार अग्रवाल, ललित मोहन मिश्र, प्रतीक कालिया, पंकज गुप्ता, राजेश भट्ट, संजय व्यास, विनोद शर्मा, सौरव अग्रवाल, मोतीराम टुटेजा, राहुल पाल, राजू गुप्ता सफाई निरीक्षक संतोष गुसाईं, सुभाष सेमवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें