फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: छठ पर्व के लिए बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी में जुटीं महिलाएं

Wed, 11 Nov 2026 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- दीपावली के अगले दिन से महिलाओं ने शुरू की खरीदारी, प्रिंट नेट, डोरा सिल्क और चिनॉन सिल्क साड़ियों की अधिक मांग
विज्ञापन

ऋषिकेश। महापर्व छठ के लिए तीर्थनगरी के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। बिहार और पूर्वांचल की महिलाओं ने पर्व की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुबह से ही घाट रोड, क्षेत्र रोड, लाजपत राय बाजार, मेन बाजार, मुखर्जी मार्ग, रेलवे रोड और आसपास के बाजारों में महिलाएं परिवार के साथ पहुंचकर पारंपरिक परिधानों की खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन

स्थानीय क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण इलाकों से महिलाएं बाजारों का रुख कर रही हैं। छठ पर्व पर नए वस्त्र पहनने की परंपरा के चलते कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की खरीदारी के लिए भीड़ देखने को मिल रही है। व्रत रखने वालीं महिलाएं सूर्यास्त के समय सूर्य को अर्घ्य देने और अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए अलग-अलग पारंपरिक परिधानों की खरीदारी कर रही हैं। इसके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों के लिए भी नए कपड़े खरीदे जा रहे हैं। कपड़ा व्यापारी बलराम अरोड़ा, वेद प्रकाश, सूरज प्रकाश और पप्पू शाह ने बताया कि दीपावली के छह दिन बाद मनाए जाने वाले छठ पर्व के लिए दीपावली के अगले दिन से ही महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। इस बार प्रिंट नेट, डोरा सिल्क, प्लेन साटन, नेट, जॉर्जेट, बंधनी और शिफॉन धागा वर्क के साथ ही चिनॉन सिल्क हैंडवर्क साड़ियों की मांग अधिक है। व्यापारियों के अनुसार छठ पर्व पर पारंपरिक वेशभूषा का विशेष महत्व होने के कारण महिलाएं साड़ियों के रंग, डिजाइन और कढ़ाई पर विशेष ध्यान दे रही हैं। पर्व नजदीक आने के साथ बाजारों में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें