फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: उपजिला अस्पताल में फिजिशियन इसी सप्ताह संभालेंगे कार्यभार

Wed, 11 Nov 2026 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- अस्पताल में फिजिशियन के दोनों पद चार माह से रिक्त होने से मरीजों को हो रही थी परेशानी
विज्ञापन

ऋषिकेश। शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय उपजिला अस्पताल में पिछले करीब चार माह से खाली चल रहे फिजिशियन के पद पर शासन ने डॉ. शैलेंद्र बिजल्वाण की नियुक्ति की है। वह इसी सप्ताह अस्पताल में कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। उनकी तैनाती से लंबे समय से प्रभावित फिजिशियन की ओपीडी सेवाएं दोबारा सुचारु होंगी। साथ ही प्रतिदिन पहुंचने वाले 100 से 150 मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अस्पताल में फिजिशियन के दो पद सृजित हैं, लेकिन लंबे समय से एक ही चिकित्सक तैनात थे। जून माह में शासन ने फिजिशियन डॉ. अमित रौतेला का स्थानांतरण कर दिया था। वह अस्पताल से स्थानांतरित किए गए आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों में शामिल थे। इसके बाद जुलाई में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले लिया, जिससे फिजिशियन का पद खाली हो गया था। तब से मरीजों को विशेषज्ञ सेवाओं के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था। अस्पताल के सीएमएस डॉ. आनंद सिंह राणा ने बताया कि डॉ. शैलेंद्र बिजल्वाण के इसी सप्ताह कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है। उनकी तैनाती के बाद फिजिशियन की विशेषज्ञ सेवाएं दोबारा सुचारू हो सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें