फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों और तीमारदारों को राष्ट्रीय कोरोरेक्टल कैंसर के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स, ऋषिकेश में राष्ट्रीय कोरोरेक्टल कैंसर जागरूकता माह के तहत मरीजों को कोलोन कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने बताया गया कि संस्थान में इस बीमारी का समग्र परीक्षण एवं उपचार उपलब्ध है। लिहाजा मरीजों को इस सुविधा का लाभ उठाया चाहिए। साथ ही उनसे इस बीमारी के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की गई।
विज्ञापन

शनिवार को एम्स ऋषिकेश के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग एवं नेटवर्क ऑफ ऑन्कोलॉजी क्लीनिकल ट्रायल इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर ओपीडी में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों और उनके तीमारदारों को बड़ी आंत के कैंसर को लेकर जागरूक किया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उन्हें कोलोरेक्टल कैंसर के लक्षण, कारण व निवारण संबंधी जानकारियां दीं। डीन एकेडमिक एवं रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज गुप्ता ने मरीजों को बताया कि एम्स ऋषिकेश में कोलोन कैंसर की संपूर्ण सुविधा उपलब्ध है। लिहाजा मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध सुविधा का लाभ उठाना चाहिए। मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमित सहरावत ने कैंसर जैसे रोगों के प्रति जागरूकता ही निदान एवं उपचार का प्रथम चरण है। समय से जांच कराई जाए तो आसानी से कैंसर का समग्र उपचार किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम के दौरान मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉ. दीपक सुंदरियाल और एनओसीआई के प्रोजेक्ट मैनेजर रजत गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें