फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण न होने पर लोनिवि कार्यालय के घेराव की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंग नदी में बाढ़ के चलते क्षतिग्रस्त गौहरी माफी बिरला मंदिर मार्ग निर्माण न होने से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क का निर्माण न होने पर लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

साल 2017 में सौंग नदी में आई बाढ़ से गौहरी माफी बिरला मंदिर संपर्क मार्ग का 120 मीटर हिस्सा नदी में बह गया था। क्षतिग्रस्त सड़क के बीच में गहरी खाई आ गई है। हाल यह है कि सड़क को पार करने के लिए ग्रामीणों को अपने वाहन मार्ग के दूसरी तरफ खड़े करने पड़ते हैं। काश्तकारों को बुआई के दौरान खेतों तक ट्रैक्टर-हल ले जाने में दिक्कतों का सामाना करना पड़ता है। ग्रामीण विनोद रावत, नीतिश उनियाल, नवीन चौहान, दिनेश रावत ने अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान रोहित नौटियाल ने बताया सड़क निर्माण के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है। विभागीय अधिकारी सड़क निर्माण करने में आनाकानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा अगर जल्द सड़क निर्माण न हुआ विभागीय कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
- गौहरी माफी सड़क निर्माण के लिए शासन को 89 लाख 74 हजार का एस्टीमेट भेजा जा चुका है। बजट की स्वीकृत मिलते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लक्ष्मीकांत गुप्ता, एई, लोनिवि, ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें