फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश में 570 और मुनिकीरेती में 600 लोगों को लगाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही कोरोना का टीका लगाने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। बुधवार को ऋषिकेश में 570 और मुनिकीरेती में 600 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं नीलकंठ में भी लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से राजकीय चिकित्सालय में कोरोना का टीका लगवाने के लिए लाइन लग गई थी। दोपहर दो बजे तक करीब 570 लोगों को टीका लगाया गया। लोगों को अपनी बारी का इंतजार करने के लिए एक-एक घंटे खड़ा होना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग के पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि बुधवार को 530 लोगों ने पहली डोज लगवाई, जबकि 40 ने दूसरी डोज लगवाई। इसमें 286 पुरुष और 284 महिलाएं थीं। वहीं रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सरकारी अस्पताल में कोरोना का टीका लगाया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी फकोट डॉ. जगदीश जोशी ने बताया कि मुनिकीरेती क्षेत्र में करीब 600 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
वहीं, नीलकंठ स्वास्थ्य उपकेंद्र में 149 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस अवसर पर डॉ. अपर्णा तोमर, चीफ फार्मेसिस्ट सुनील भट्ट, एएनएम विनीता भट्ट और नीलकंठ मंदिर के महंत सुभाष पुरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

बिना मास्क के बाजार आने वालों का चालान काटा
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। स्थानीय प्रशासन और नगर निगम की ओर से शहर में मास्क न पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 12,500 रुपये का राजस्व वसूला गया। सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि उप जिलाधिकारी वरुण चौधरी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि बाजार में बिना मास्क के खरीदारी कर रहे लोगों और दुकानदारों के चालान काटे गए। इस दौरान करीब 12,500 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। वहीं पुष्कर मंदिर मार्ग पर एक व्यापारी की दुकान में पॉलिथीन मिलने पर व्यापारी का 500 रुपये का चालान काटा गया। इस अवसर पर प्रशांत कुकरेती आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें