फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने 80.85 करोड़ का लीसा बेचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। नरेंद्रनगर वन प्रभाग की ओर से चार साल के लीसे की नीलामी की गई। इस दौरान करीब 80.85 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। लीसे की नीलामी के लिए नरेंद्रनगर वन प्रभाग की ओर से इस बार स्थानीय के साथ ही ऑनलाइन भी टेंडर आमंत्रित किए गए थे।
विज्ञापन

हिमाचल, दिल्ली, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और नैनीताल के ठेकेदारों ने नीलामी में भाग लिया। यह लीसा टिहरी वन प्रभाग, अपर यमुना वन प्रभाग, टौंस, चकराता, मसूरी, नरेंद्रनगर, गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, बदरीनाथ, केदारनाथ और उत्तरकाशी वन प्रभाग से लाया गया था। वित्त वर्ष 2018-19 का 33,364.33 किलोग्राम लीसा 15,65,82,601 रुपये। वित्त वर्ष 2019-20 का 42,452.91 किलोग्राम लीसा 26,51,41,197 रुपये। वित्त वर्ष 2020-21 का 23,374.26 किलोग्राम लीसा 16,35,80,624 रुपये। वित्त वर्ष 2021-22 का 35,385.36 किलोग्राम लीसा 22,32,84,845 रुपये में बिका। करीब 25,385.36 क्विंटल लीसा 8800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिका।
नीलामी के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी डीएस मीणा, उप प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्रनगर मनमोहन सिंह बिष्ट, हुकुम दत्त बिजल्वाण, दलपति कोहली, मोहन सिंह नेगी लीसा डिपो अधिकारी कोटद्वार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें