फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाली का रोना रो रहा लक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग

विज्ञापन
पेचवर्क करने के बाद इस तरह से उधड़ रही लक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग की सड़क। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला- कांडी स्टेट हाईवे की स्थिति विगत कई वर्षों से खस्ताहाल है। हाईवे को पूर्णरूप से डामरीकरण कि जरूरत है। लेकिन लोक निर्माण विभाग दुगड्डा डिवीजन मात्र पैचवर्क कर बजट का दुरुपयोग कर खानापूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सत्यपाल सिंह राणा, भगत सिह पयाल, स्वयंम्बर सिंह रावत और नरेंद्र सिंह ने कहा कि लक्ष्मणझूला-कांडी स्टेट हाईवे बीते कई वर्षों से डामरीकरण कि बाट देख रहा है। डबल इंजन सरकार, लोनिवि और जनता से विकास कि बात करने वाले जनप्रतिनिधियों के रोजमर्रा के आवागमन के बावजूद भी इस मार्ग की बदहाल स्थिति है। नीलकंठ जैसे विख्यात मंदिर से जुड़ी सड़क का वर्षों से पैचवर्क कर आवागमन लायक बनाया जा रहा है। परिणाम स्वरूप महज चंद दिनों के बाद ही उक्त हाईवे खस्ताहाल नजर आ रहा है। स्टेट हाईवे कि बची खुची दुर्दशा सर्वर लाइन बिछाने वाला विभाग कर रहे हैं। जिससे दोपहिया वाहन वाले जान जोखिम में डालकर सफर करते हुए चोटिल हो रहे हैं। गरूड़चट्टी, शराब ठेका बैंड, सुरंगी भेल, सफेद पानी कौजवे, गोलगदेरा बैंड, रत्तापानी, कालूगदेरा मोड़, पानीप्याऊ, घट्टूगाड, खैरखाल, दिऊली, नीलकंठ आदि स्थानों पर सड़क का बुरा हाल है। विभाग मिट्टी से सड़क का पैचवर्क कर रहा है, परिणाम स्वरूप पैंचवर्क एक तरफ बनते जा रहे हैं और दूसरी ओर ऊखड़ते नजर आ रहे हैं। मोडों पर सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। कुुंभ मेला शुरू हो गया है, ऐसे में लाखों श्रद्धालु दर्शनार्थ के लिए नीलकंठ मंदिर पहुंचेंगे। बदहाल सड़क पर आवाजाही करने से तीर्थयात्रियों को भी हिचकोला और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मामला संज्ञान में होने के बावजूद भी लोनिवि के अधिकारी इस ओर उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन

कोट
विभाग के पास बजट की कमी है, बजट के लिए शासन से पत्राचार किया जा रहा है। बजट स्वीकृत होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
- सत्यप्रकाश राठौर, सहायक अभियंता, लोनिवि दुगड्डा डिवीजन खंड लक्ष्मणझूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें