फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेले में यात्रियों को हो रही परेशानी

Mon, 28 Mar 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
चेंजिंग रूम - फोटो : file photo
विज्ञापन
अर्द्घकुंभ मेला प्रशासन कुंभ यात्रियों के लिए सुविधाएं जुटाने के नाम पर करोड़ों खर्च करने का दावा कर रहा है। लेकिन यहां मेले में स्नान और तीर्थ दर्शन को पहुंचने वाले यात्री सुविधाओं के लिए मोहताज हैं। तीर्थनगरी के महत्वपूर्ण स्नान घाट त्रिवेणी घाट पर डुबकी लगाने वाले यात्रियों को महिला चेंजिंग रूम की व्यवस्था नहीं होने से परेशान होना पड़ रहा है। घाट पर पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन


घाट पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने की भी श्रद्धालुओं की शिकायत आम है। इतना ही नहीं गंगा में प्रदूषण की रोकथाम को एनजीटी की सख्ती के बावजूद गंगा स्नान करने वाले लोग साबुन का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन ना तो कोई व्यवस्थाएं जुटाने वाला है और न ही गंगा को मैला करने वालों को रोकने टोकने वाला।

क्या कहते हैं यात्री
घाट पर कपड़े बदलने की उचित व्यवस्था नहीं है। सीमित चेंजिंग रूम होने से महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। भीड़भाड़ वाले घाट पर चेंजिंग रूम की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।-मोनिका, पंजाब
विज्ञापन


घाट पर स्नान करने की उचित व्यवस्था नहीं की गई है। पानी की कमी के चलते गहरे पानी की तरफ जाना पड़ रहा। घाटों को सही तरीके से व्यवस्थित किया जाना चाहिए।-ब्रह्मचारी रामनाथ, महाराष्ट्र

लोग त्रिवेणी घाट पर साबुन से नहा रहे हैं। एनजीटी की रोक के बाद भी प्रशासन की कोई सख्ती नहीं है। गंगा में कपड़े धोए जा रहे हैं। गंगा में प्रदूषण फैलाने वाले कृत्यों पर कड़ाई की आवश्यकता है।-नितिन श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश

त्रिवेणी घाट पर पीने के पानी और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। गंगा में सीवर का पानी गिर रहा है। इससे पवित्र नदी मैली हो रही है।-बाबूलाल गर्ग, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें