फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत किशोरी बरामद, आरोपी पेंटर भी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायवाला पुलिस ने थाना क्षेत्र से अपहृत किशोरी को महज तीन घंटे में हरिपुर कलां स्थित एक होटल से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी पेंटर को भी मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला ने बुधवार शाम को पुलिस को अपनी 16 वर्षीय बेटी के लापता होने की तहरीर दी थी। महिला ने बताया था कि पड़ोस के घर में काम करने आया पेंटर रिहान उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया। पुलिस ने मामले में तत्काल अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के लिए उप निरीक्षक रचना देवरानी की अगुवाई में एक टीम गठित की। वहीं मुखबिर तंत्र और सर्विलांस टीम को सक्रिय कर दिया। सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने किशोरी को तीन घंटे बाद हरिपुर कलां स्थित एक होटल से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी अपहरणकर्ता रिहान ग्राम सोलपुर थाना कलियर जिला हरिद्वार को भी मौके से गिरफ्तार किया है। रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें