ऋषिकेश। मेयर अनिता ममगाईं ने चारधाम यात्रा बस अड्डा परिसर में खोखा धारकों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने स्थायी दुकान बनाने के विरोध को देखते हुए बीच का रास्ता निकाला गया। उन्होंने कहा कि अब स्थायी दुकानों का किराया 500 रुपये तय किया गया है। इसके साथ ही बैंक से मिलने वाले ऋण के वापसी की समयावधि तीन साल से बढ़ाकर पांच साल कर दी गई है।
इस दौरान नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने भी खोखा धारकों को पूरा सहयोग देने का वादा किया। संयुक्त खोखा व्यापारी कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने समिति में विवाद होने की स्थिति में कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर आईसीसी के सदस्य जयेंद्र रमोला, संदीप गुप्ता, राजू शर्मा, एसोरिएशन के उपाध्यक्ष हरि सिंह रांगड़, राघव सिंह नेगी, अनंत राम भट्ट, हीरामणी रतूड़ी, जसवंत सिंह वर्मा, धन सिंह ज्याणा, पुष्कर सिंह, चेतन चौहान, मुकेश रावत, नरेंद्र गैरोला, रविंद्र परमार, नरेंद्र रतूड़ी, भारत जाटव, पुरुषोत्तम जोशी, अनिल जाटव, दीपक वर्मा, किशन मंडल, दिनेश भट्ट, बबलू रस्तोगी आदि मौजूद थे।
व्यापारियों एक लाख में दिए जाए टीन शेड
ऋषिकेश। संयुक्त खोखा व्यापारी एसोसिएशन ने टीन शेड की दुकान के एवज में ढाई लाख रुपये देने में असमर्थता जताई है। उन्होंने कहा कि ढाई लाख के एवज में एक लाख रुपये जमा करने की मांग की है।
एसोसिएशन के संयोजक नंदकिशोर जाटव ने बताया कि मेयर अनिता ममगाईं ने चारधाम यात्रा बस अड्डे पर खोखा व्यापारियों से टीन शेड के एवज में ढाई लाख रुपये बैंक लोन और पांच सौ रुपये प्रति माह किराना निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि ढ़ाई लाख रुपये का लोन से खोखा व्यापारियों पर अतिरिक्त भार पड़ेगा इससे व्यापारियों के सामने भीषण संकट पैदा हो जाएगा। इसके लिए उन्होंने नगर निगम प्रशासन से टीन शेड के एवज में ढ़ाई लाख के बजाय एक लाख रुपये निर्धारित करने की मांग की है।