फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में आयुष विभाग में टेलिमेडिसिन ओपीडी शुरू

विज्ञापन
एम्स में टेलीमेडीसिन ओपीडी में मरीजों से बात करते डॉक्टर। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। कोविड 19 के इस संक्रमणकाल में आयुर्वेद, होम्योपैथिक व योग पद्धति से उपचार कराने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। एम्स ने लोगों की सुविधा के लिए एलोपैथी के बाद अब आयुष विभाग में भी टेलिमेडिसिन ओपीडी सुविधा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर एम्स में भी जनरल ओपीडी के साथ-साथ आयुष विभाग की आयुर्वेद, होम्योपैथी व योग पद्धति की ओपीडी को भी स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद संस्थान में दूर-दराज क्षेत्रों के मरीजों की सुविधा के लिहाज से कोविड स्क्रीनिंग ओपीडी व एलोपैथी की टेलिमेडिसिन ओपीडी संचालित की गई। इसी क्रम में एम्स योग, होम्योपैथी व आयुर्वेद पद्धति से उपचार कराने वाले मरीजों के लिए आयुष विभाग की ओर से चिकित्सीय परामर्श के लिए टेलिमेडिसिन वर्चुअल ओपीडी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत ने बताया कि संस्थान द्वारा लॉकडाउन के दौरान गंभीर मरीजों की सुविधा के लिए ट्रॉमा एवं इमरजेंसी सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित की गई, जिससे उपचार के अभाव में मरीजों की जीवनरक्षा की जा सके। निदेशक ने बताया कि इसके अलावा लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड के सुदूरवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों का ट्रांसपोर्ट सुविधा के अभाव में अस्पताल तक पहुंच पाना संभव नहीं है, ऐसे में जरुरतमंद लोगों को समय पर घर बैठे ही चिकित्सकीय परामर्श मिल सके, लिहाजा एम्स संस्थान द्वारा टेलिमेडिसिन वर्चुअल ओपीडी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

आयुष विभागाध्यक्ष प्रो. वर्तिका सक्सेना ने बताया कि टेलिमेडिसन ओपीडी दैनिक तौर से अपराह्न 2 बजे से सायं 6 बजे तक संचालित की जा रही है। मरीजों की परेशानी के मद्देनजर ओपीडी सुविधा सोमवार से शनिवार तक प्रत्येक दिन उपलब्ध रहेगी। जिसमें आयुर्वेद, होम्योपैथी व योग तीनों पद्धतियों के विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि उक्त पद्धतियों से उपचार कराने वाले मरीज आयुष विभाग द्वारा जारी टेलिमेडिसिन ओपीडी के संपर्क नंबर-7302895044 पर नियत समय पर चिकित्सकीय परामर्श के लिए संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें