फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शारदीय नवरात्रि पर निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
नवरात्रि के उपलक्ष में मां दुर्गाशक्ति समिति की ओर से आयोजित कलश यात्रा में शामिल बालिकाएं। संव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोईवाला। मां दुर्गा शक्ति समिति की ओर से शारदीय नवरात्र पर रविवार को नगर में भव्य कलश यात्रा आयोजित की गई। यात्रा में 131 बालिकाओं ने मस्तक पर कलश धारण कर मां दुर्गा की आराधना की।
विज्ञापन

रविवार को छठे नवरात्र पर समिति की ओर से मां दुर्गा मंदिर परिसर से बैंड बाजों और वाद्य यंत्रों की धुनों पर कलश यात्रा प्रारंभ की गई। मंदिर में सुबह से ही विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए गए। कलश यात्रा में शामिल बालिकाएं और महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी थीं। यात्रा के दौरान मां दुर्गा के जयकारे, भक्ति भजनों और शंखनाद की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। मां दुर्गा शक्ति समिति के अध्यक्ष मनिंदर सिंह ने बताया कि कलश यात्रा आयोजित करने का उद्देश्य नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा की आराधना के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। यात्रा केशवपुरी, राजीवनगर, मिल चौक, डोईवाला चौक और ऋषिकेश रोड आदि से होकर मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में नगर पालिका सभासद अमित कुमार, शेर सिंह, शंभू, राधे भंडारी, उपेंद्र साहनी, राजेंद्र साहनी, रमेश, वीरेंद्र, सुभाष राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें