फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रामलीला में लक्ष्मण-परशुराम संवाद हुआ

विज्ञापन
चौदह बीघा ​स्थित रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन करते कलाकार- स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
ऋषिकेश। मां गंगा रामलीला समिति चौदह बीघा मुनि की रेती ढालवाला में छठे दिन समिति की ओर से रामलीला का मंचन किया गया। इस दौरान लक्ष्मण-परशुराम संवाद और सीता विवाह का मंचन किया गया। समिति के कलाकारों की ओर से बहुत सुंदर अभिनय किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरकंडा देव डोली उपासक अजय बिजल्वाण ने दीप प्रज्वलित कर गणेशजी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने ने भगवान श्रीराम के बारे में जानकारी दी। मां गंगा रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप परमार ने बताया कि हर दिन रामलीला देखने के लिए आने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस अवसर पर दिनेश सेमल्टी, अनिल बडोनी, प्रदीप सकलानी, अर्पित रावत, जितेंद्र उनियाल, मनोज मलासी, जितेंद्र सजवाण, देवेंद्र जोशी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें