फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया मेरा बूथ, सबसे मजबूत का नारा

विज्ञापन
मोहनचट्टी के रिजॉर्ट मे एक कार्यक्रम का शुभारंभ करती यमकेश्वर विधायक ऋतुभूषण खंडूड़ी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शक्ति केंद्र के संयोजक एवं प्रभारियों के साथ की एक वर्चुअल बैठक आयोजित की। स्वर्गाश्रम मंडल के भाजपाइयों ने मोहनचट्टी स्थित एक रिजॉर्ट में यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण के साथ मिलकर बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश सुने।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित वर्चुअल बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं के शक्ति केंद्र संयोजकों एवं प्रभारियों से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीधा संवाद किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मेरा बूथ सबसे मजबूत के नारे के साथ सभी कार्यकर्ता को आगामी विधानसभा चुनाव में मोदी सरकार की विचारधारा, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र को साथ लेकर काम करने पर जोर दिया गया।
इस मौके पर गुरुपाल बत्रा, अनिल मेहरोत्रा, आनंद मेहरोत्रा, डा. बलवीर सिंह, प्रीतम राणा, भरतलाल, विक्रम सिंह रौथाण, दिनेश भट्ट, अभिनंदन दुबे, देवेंद्र पयाल, अशोक भंडारी, विनोद जुगलान, अश्विनी गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, मनीष राजपूत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें