फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दुकानों का काटा चालान, 52 सौ रूपए का राजस्व वसूला

विज्ञापन
नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला क्षेत्र में पॉलिथीन को लेकर चालान काटती टीम। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से तीसर दिन भी सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पॉलिथीन का प्रयोग करने पर नौ दुकानों का चालान काटा गया। जिनसें 5200 का राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन

शनिवार को कर निरीक्षक अनुराधा गोयल और सफाई निरीक्षक भूपेंद्र पंवार के नेतृत्व में पालिका की टीम ने ढालवाला क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान आसपास दुकानदारों औ ठेली, रेहडी वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने यहां नौ लोगों का चालान काटा। जिनसे 5200 का राजस्व वसूला गया। पालिका के अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट ने बताया कि पॉलिथीन उन्मूलन और सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री को रोकने के लिए पालिका की ओर से लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जो आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर मनोज थपलियाल, सतेंद्र थपलियाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें