फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी ड्यूटी, पूरी हाजिरी: चार सदस्यीय जांच समिति गठित, 3 दिन में मांगी रिपोर्ट

Mon, 06 Jul 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय गैंडखाल में तैनात डॉक्टर व फार्मासिस्ट की विधायक और प्रधानों ने की थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश/यमकेश्वर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय गैंडखाल में तैनात डॉक्टर और फार्मासिस्ट की ओर से बारी-बारी अस्पताल में आने और पूरे महीने की हाजिरी लगाने के मामले में स्थानीय विधायक रेनु बिष्ट और ग्राम सभा झैड़ और नांद के ग्राम प्रधानों की शिकायत पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी पौड़ी गढ़वाल ने चार सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया है। समिति तीन दिन के अंदर रिपोर्ट बनाकर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय को भेजेगी।
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. शैलेंद्र पांडेय की ओर से जारी किए गए जांच आदेश में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. अनिता रावत की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। इस समिति में डॉ. राकेश सेमवाल, मुख्य फार्मेसी अधिकारी दिनेश प्रसाद सेमवाल, मुख्य फार्मेसी अधिकारी संतोषी फर्स्वाण को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

समिति के सामने सात जुलाई को डॉ. नीतू तेजयान और फार्मेसी अधिकारी अनुराधा और चिकित्सालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बृजलाल को 11:30 बजे अपने बयान दर्ज कराने होंगे। बयान दर्ज कराने के लिए ग्राम पंचायत झैड़ और ग्राम पंचायत नांद के ग्राम प्रधानों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

-
ऋषिकेश से आते-जाते हैं दोनों
ग्राम प्रधान नांद के प्रतिनिधि अनूप सिंह ने बताया कि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में कार्यरत डॉक्टर, फार्मासिस्ट ऋषिकेश से आवागमन करते हैं। आजकल अस्पताल का समय सुबह आठ बजे से दो बजे तक होता है। जबकि सर्दियों में सुबह नौ बजे से तीन बजे तक होता है। बताया कि कई बार डॉक्टर फार्मासिस्ट समय पर नहीं पहुंचते। कोई 10 बजे पहुंच रहा है तो कोई 11 बजे पहुंचता है। जबकि उपस्थिति पंजिका में पूरी हाजिरी लगाई जाती है। ऋषिकेश से गैंडखाल पहुंचने में करीब ढाई घंटे लगते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें