ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने अवैध चाकू रखने के आरोप में एक युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी से चाकू भी बरामद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार देर शाम नियमित गश्त के दौरान रेलवे रोड पर संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली, तो युवक से चाकू बरामद हुआ। युवक की पहचान रजत कुमार निवासी इंदिरा नगर, ऋषिकेश के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक बिष्ट ने बताया कि रजत कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आगे की कार्रवाई जारी है। संवाद