फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ड्यूटी के दौरान उसी पोलिंग बूथ पर वोट डाल सकेंगे कर्मचारी-अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iएसडीआरएफ जवानों, अधिकारियों को मजबूत लोकतंत्र के लिए वोट डालने की शपथ दिलाई
विज्ञापन

I

I
I

Iडोईवाला तहसील प्रशासन और नगर पालिका की पहलI

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को डोईवाला तहसील प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में जवानों, अधिकारियों और दून एयरपोर्ट पर टैक्सी चालकों को मजबूत लोकतंत्र के लिए वोट डालने की शपथ दिलाई। कहा कि ड्यूटी के दौरान कर्मचारी और अधिकारी उसी पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाल सकेंगे।

एसडीएम अर्पणा ढौंडियाल ने कहा कि एयरपोर्ट और एसडीआरएफ मुख्यालय में 75 फीसदी मतदान को लेकर जागरूक किया गया। एसडीएम ने कहा कि लोकसभा चुनावों में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी और अधिकारी निर्वाचन आयोग से अनुमति लेकर ड्यूटी वाले बूथ पर अपना वोट डाल सकेंगे। इसके लिए उनकी तरफ से संबंधित कर्मचारी-अधिकारियों को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (एडीसी) जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा। कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में ढोल बजाकर क्षेत्र के लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। विभिन्न संस्थानों में जाकर युवा मतदाताओं को मजबूत लोकतंत्र का मतलब समझाया जा रहा है। इस अवसर पर निवर्तमान सभासद ईश्वर रोथाण, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भारती, सफाई निरीक्षक सचिन रावत, सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें