फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ सुरक्षा कार्यों में लीपापोती, विस अध्यक्ष ने काम रुकवाया

विज्ञापन
आस्था पथ पर बाढ़ सुरक्षा का निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आस्था पथ के पुनरोद्धार और बाढ़ सुरक्षा कार्यों का औचक निरीक्षण किया। मानकों के अनुरूप निर्माण सामग्री न लगने से विस अध्यक्ष ने काम रुकवा दिया। छह बाई एक की जगह लगा रहे थे 15 बाई एक का मसाला लगाया जा रहा था।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सोमवर को आस्था पथ के सुमानी घाट पर निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी होने पर मौके पर ही सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आरके तिवारी को फोन पर ही काम रुकवाने के आदेश दिए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। विधानसभा अध्यक्ष ने देखा कि सुमानी घाट पर बाढ़ सुरक्षा ब्लॉक लगवाए जा रहे थे, जो कि पानी में ही ब्लॉक कंकरीटिंग का कार्य किया जा रहा था। विस अध्यक्ष ने पानी में लगे ब्लॉक कंक्रीट तोड़ने के निर्देश दिए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद मजदूर से जानकारी ली तो पता चला कि निर्माण कार्य में पंद्रह बाई एक का मसाला प्रयोग किया जा रहा है। जबकि मानकों के अनुसार बाढ़ सुरक्षा कार्य में छह बाई एक का मसाला प्रयोग किया जाना है। कुम्भ निधि से सिंचाई विभाग की ओर से 11 करोड़ 57 लाख 65 हजार की लागत से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें