फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया नौगांव बुकंडी मोटरमार्ग का शिलान्यास

विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक में जनता को संबोधित करतीं यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने यमकेश्वर ब्लॉक में नौगांव बुकंडी मोटरमार्ग का शिलान्यास किया। इस मार्ग का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना(पीएमजीएसवाई) सिंचाई खंड कोटद्वार की ओर से किया जाएगा। छह किलोमीटर मोटरमार्ग 7.41 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा।
विज्ञापन

मोटरमार्ग के शिलान्यास के अवसर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि बुकंडी से नौगांव तक सड़क निर्माण के लिए काफी समय से स्थानीय लोग मांग कर रहे थे, वन भूमि होने के कारण सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा था। विधायक बनने के बाद उन्होंने वन भूमि हस्तांतरण की फाइलों को तेजी से चलवाया। अब वन विभाग की ओर से अनापत्ति मिलने के बाद नौगांव बुकंडी मोटरमार्ग का शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बनने से क्षेत्र के बुकंडी, उड्डा, तिमली, नौगांव, सिलसारी, तिलधारखाल, विदवासिनी आदि गांवों को फायदा मिलेगा। इस मार्ग के बनने के बाद लोगों को दिउली पोखरखाल होकर नहीं जाना पड़ेगा। रोड कटिंग का काम तय समय में पूरा करवाया जाएगा। पांच साल तक रोड कार्यदायी संस्था के ठेकेदार की ओर से सड़क का रख-रखाव किया जाएगा। अभी तक तिमली तक वाहनों का संचालन होता है। इस मोटरमार्ग बनने से तिलधारखाल से विंदवासिनी तक सीधा मार्ग होगा। मार्ग खुलने के बाद यहां व्यापार, पर्यटन और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आशा भट्ट, जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़, मंडल अध्य्क्ष नितिन बडोला, विक्रम सिंह रौथाण, अलकेश कुकरेती, नीरज कुकरेती, पीएमजीवाईएस के ईई आरके सिंह, बिजेंद्र बिष्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, सुरजीत राणा, प्रीतम राणा, सुभाष जुगलान, विज्जी रावत, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, मनोज असवाल, भरत लाल, रामलाल बेलवाल, विनोद जुगलान, सत्यपाल रावत, सतेश्वर प्रसाद जोशी, राजेश जोशी, बूंगा प्रधान अनिता देवी, ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य मीनाक्षी देवी, यशपाल असवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें