फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीते तीन माह में एयरपोर्ट से 122739 हवाई यात्रियों ने की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। अप्रैल से जून तक तीन माह की अवधि में 122739 हवाई यात्रियों ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से आवाजाही की है। कोरोना संक्रमण की अवधि में लोगों ने हवाई यात्रा को ही प्राथमिकता में रखा।
विज्ञापन

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हवाई सेवा लेने वाले लोगों की खासी तादाद है। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि अप्रैल, मई और जून में 2142 विमानों ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ानों की आवाजाही हुई है। जिसमें अप्रैल में 1056 विमानों से 72321, मई में 458 विमानों से 20546 और जून में 628 विमानों से 29872 हवाई यात्रियों से आवाजाही की है। कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना कर्फ्यू के तहत कई पांबदियां रहीं। जिसमें आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता थी। बावजूद इसके सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लोगों ने हवाई सेवाओं को लिया। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि विमानन कंपनियां कुछ ओर फ्लाइटों में इजाफा कर सकती हैं। जिससे हवाई यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो जाएगी।
पंतनगर के लिए हवाई सेवा आज तक स्थगित
जौलीग्रांट से पंतनगर के लिए हवाई सेवा बुधवार आज तक स्थगित रहेगी। एलांइस एयर का विमान दिल्ली से जौलीग्रांट तक आवाजाही कर रहा है। अपरिहार्य कारणों से फिलहाल जौलीग्रांट से पंतनगर से विमान की आवाजाही नहीं हो पा रही है। एयरलाइंस के कार्यालय के अनुसार बुधवार तक फ्लाइट स्थगित रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें