श्यामपुर। थाना रायवाला अंतर्गत नेपाली फार्म के समीप हुई तीन चोरियों को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैला हुआ है। चोरों को जल्द पकड़ने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने थाना रायवाला पुलिस से गुहार लगाई है।
सोमवार को थाना रायवाला पहुंचे स्थानीय लोगों ने कहा कि बीते 5 जुलाई की रात को नेपाली फार्म क्षेत्र में तीन जगह मकानों की खिड़की के ग्रिल तोड़कर हजारों की नकदी और सोने के आभूषणों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। लेकिन अभी तक थाना पुलिस चोरों को पकड़ने पर नाकाम साबित हो रही है। चोरी की घटना से आसपास लोगों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने थाना पुलिस को जल्द चोरों को पकड़ने और क्षेत्र में गश्त लगाने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व पंचायत सदस्य रमा चौहान, रोहित नेगी, सुनीता देवी, ममता जोशी, पवन शुक्ला आदि शामिल थे।